ग्रामोत्थान परियोजना के तहत स्थापित बीज बैंक का सीडीओ ने किया निरीक्षण

Listen to this article

​हरिद्वार के नारसन ब्लॉक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से स्थापित बीज बैंक का निरीक्षण किया। यह बीज बैंक नारसन के मखदुमपुर में स्थित नारी शक्ति सीएलएफ में है।

​निरीक्षण के दौरान, सीडीओ ने बीजों के प्रमाणीकरण (सर्टिफिकेशन) पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने सीएलएफ की महिला सदस्यों से फसलों की उपज और बीजों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रमाणीकरण से बीजों की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों को बेहतर उपज मिलेगी।

​सीडीओ ने जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना और खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी को प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।