हरिद्वार। भोपतवाला स्थित दूधाधारी चौक के घनश्याम भवन के महंत किशन दास महाराज ने प्रेमनारायण दास को घनश्याम भवन और इससे जुड़ी अन्य संस्थाओं का उत्तराधिकारी नियुक्त किया है। बैरागी समाज के संतों ने प्रेमनारायण दास को महंत की गद्दी पर बैठाकर तिलक और चादर पहनाई।
इस अवसर पर बाबा हठयोगी महाराज ने महंत किशन दास के फैसले की सराहना की और इसे भू-माफियाओं से आश्रम की संपत्ति को बचाने के लिए एक समझदारी भरा कदम बताया। महामंडलेश्वर डॉ. रामेश्वर दास ने उम्मीद जताई कि प्रेमनारायण दास भी किशन दास की तरह ही आश्रम का नाम रोशन करेंगे और भक्तों की सेवा करेंगे।
इस अवसर पर मंहत गणेश दास,रेवती दास,एडवोकेट वीरेंद्र तिवारी,मंहत अवध बिहारी दास,मंहत सरजू दास,मंहत राजेन्द्र दास,मंहत करूणा दास,मंहत सूरज दास,मंहत निर्मल दास,मंहत रमेश्वर दास,मंहत दामोदर दास,मंहत कन्हैया दास,कोतवाल धर्मदास,राघव दास,मंहत शम्भू दास,गुलशन शर्मा,मंहत माता रंजना दासी ,मंहत श्याम दास राम मंदिर भोपतवाला पीठाधीश्वर मंहत राम दास महाराज मंहत सीता शरण दास,मंहत सीताराम दास महाराज,मंहत गोपाल दास महाराज,आदि मंहतो ने उतराधिकारी मंहताई के कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में कई महंतों और संतों ने भाग लेकर प्रेमनारायण दास को शुभकामनाएं दीं।














