हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय, रोशनाबाद के सभागार में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
एसएसपी ने कुछ थानों में लंबे समय से लंबित पड़ी विवेचनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित सर्किल अधिकारियों को हर तीन दिन में विवेचनाओं का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया और लापरवाह थाना प्रभारियों को फटकार लगाते हुए उनके प्रदर्शन में सुधार लाने की नसीहत दी। एसएसपी ने अधिकारियों को लापरवाह विवेचकों की सूची भी भेजने को कहा।














