देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायंकाल डालनवाला थाने से आपातकालीन परिस्थितियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का लोकापर्ण करेंगे।सांय 6ः30बजे घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अंतर्गत देहरादून घंटाघर सौंदर्यीकरण और देहरादून क्लेक्ट्रेट,कोरोनेशन अस्पताल,गुच्चुपानी व आईएसबीटी में स्थापित 04आधुनिक हिलांस कैंटीन के साथ ही बाल भिक्षावृत्ति निवारण अंतर्गत बच्चों को भिक्षा से शिक्षा में प्रवेश कार्याे का लोकार्पण भी करेंगे।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर देहरादून जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शुक्रवार को डालनवाला थाना और घंटाघर दोनों स्थानों पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि देहरादून में आपातकालीन परिस्थितियों के लिए प्रथम चरण में 13आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन लगाए गए हैं,जिनका उद्देश्य नागरिकों को तुरंत चेतावनी देना है।इन सायरनों को पुलिस चौकियों में स्थापित किया गया है,ये विभिन्न स्थानों पर 8 से 16किलोमीटर तक की दूरी तक आवाज पहुंचा सकते हैं।इनका मुख्य काम आपदा की स्थिति में लोगों को सचेत करना है,ताकि वे सुरक्षित स्थानों पर जा सकें। मुख्यमंत्री शनिवार की सायं 6ः15बजे डालनवाला थाने में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट कंट्रोल से इन सभी 13आधुनिक लांग रेंज सायरन का एक साथ उद्घाटन करेंगे।इस दौरान देहरादून सिटी के सभी स्थानों पर एक साथ सायरन की तीखी आवाज सुनाई देगी।सायरन की आवाज से लोगों में पैनिक न हो इसके लिए लोगों को पहले ही इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि देहरादून सिटी में पहले चरण में 04स्थानों पर थाना ऋषिकेश,प्रेमनगर,क्लेमेंटाउन और रायपुर में 16किलोमीटर रेंज के सायरन लगाए गए है।जबकि थाना डालनवाला,पल्टन बाजार ,राजपुर,पटेल नगर,नेहरू कॉलोनी,कैंट,वसंत विहार,पुलिस चौकी बिन्दाल और पुलिस लाइन रेसकोर्स में 08किलोमीटर रेंज के 09सायरन लगाए गए है। जिलाधिकारी ने कहा कि दूसरे चरण में विकासनगर,डोईवाला,ऋषिकेश,चकराता एवं अन्य सिटी क्षेत्रों में भी आधुनिक लांग रेंज सायरन लगाने की योजना है। जिलाधिकारी ने कहा कि शनिवार को सायं 6ः30 बजे दूसरा कार्यक्रम घंटाघर में आयोजित होगा।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अंतर्गत देहरादून घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्यों और देहरादून क्लेक्ट्रेट,कोरोनेशन अस्पताल,गुच्चुपानी व आईएसबीटी में स्थापित 04आधुनिक हिलांस कैंटीन के साथ ही बाल भिक्षावृत्ति निवारण अंतर्गत बच्चों को भिक्षा से शिक्षा में प्रवेश कार्याे का लोकार्पण करेंगे।भिक्षावृत्ति निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक करीब 56बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराकर शिक्षा में प्रवेश दिलाया गया है। इन सभी कार्यक्रमों का शनिवार को मुख्यमंत्री जनता को समर्पित करेंगे।इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,अपर जिलाधिकारी (वि.रा.)के.के.मिश्रा,सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह,एसडीएम हरिगिरी सहित टेंट, बैरिकेडिंग एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।
2025-09-06














