
हरिद्वार: रविवार को सत्या फाउंडेशन ने प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी का विषय था ‘कब और कैसे बनेगी हिंदी, हिंद की राष्ट्रभाषा’। इस दौरान कई स्थानीय कवियों को संवाद काव्यश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष दीपक पंवार ने हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवियों, महिला शक्तियों और कवियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री मौजूद रहे। विचार गोष्ठी में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. वाज श्रवा आर्य, प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, ग्रीन मैन, डॉ. विशाल गर्ग, नरेश मोहन और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राधिका नागरथ ने अपने विचार रखे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक देवी सिंह राणा ने की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व और उसके भविष्य पर विचार-विमर्श करना था।














