अखाड़ा परिषद आपदा पीड़ितों को देगी आर्थिक मदद

Listen to this article

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करने का फैसला किया है। हरिद्वार के पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े में हुई बैठक में परिषद के अध्यक्ष, श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने घोषणा की कि परिषद और उससे जुड़े संत-महात्मा मिलकर आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।

उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। बैठक में यह भी कहा गया कि अखाड़ा परिषद हमेशा से आपदा के समय राष्ट्र के साथ खड़ी रही है। कोरोना महामारी के दौरान भी परिषद ने सरकारों और आम जनता को आर्थिक और अन्य तरह से सहयोग प्रदान किया था। बैठक में विभिन्न अखाड़ों के महंत, प्रतिनिधि और महामंडलेश्वर शामिल हुए।