पंजाबी समाज भाजपा समर्थक, पुरुषार्थ और सिद्धांतों पर रखते हैं विश्वास: स्वामी यतीश्वरानंद

Listen to this article

हरिद्वार:   उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पंजाबी समाज हमेशा से भाजपा का समर्थक रहा है, क्योंकि यह ऐसा समुदाय है जो अपने पुरुषार्थ और सिद्धांतों पर विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज हमेशा देशहित और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहता है।

​उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला हरिद्वार के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने स्वामी यतीश्वरानंद को ऊर्जावान, कर्मठ और जनता की समस्याओं को समझने वाला जननेता बताया। महासभा के सदस्यों ने पगड़ी और फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

​स्वागत समारोह के दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। उन्होंने पंजाबी समाज के प्रति आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी ज़रूरत में वह सरकार के साथ मिलकर समाज की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

​इस अवसर पर महासभा के संरक्षक विमल कुमार, जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार और अन्य कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।