यूकेएसएसएससी पेपर लीक: मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार

Listen to this article

​हरिद्वार पुलिस ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर बाहर भेजने के मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया है। खालिद, जो तीन दिनों से फरार था, को लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस उसे देहरादून लेकर रवाना हो गई है।

​इससे पहले, पुलिस ने सोमवार को खालिद की बहन साबिया को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में परीक्षा के प्रश्नपत्र के तीन पन्ने बाहर भेजे गए थे। हालांकि, एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में यह मामला किसी बड़े पेपर लीक गिरोह से जुड़ा हुआ नहीं लग रहा है, बल्कि यह केवल ‘पेपर चीटिंग’ का मामला प्रतीत होता है।