राज्य स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाने की तैयारी, प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल

Listen to this article

राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह पहली बार है कि देश के प्रधानमंत्री इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होकर राज्य वासियों का उत्साहवर्धन करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण के मद्देनज़र, सोमवार को आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और अन्य उच्चाधिकारियों ने आयोजन स्थल एफआरआई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने इस आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर विचार-विमर्श किया। आयुक्त गढ़वाल ने प्रधानमंत्री की उपस्थिति को राज्य वासियों के लिए सम्मान की बात बताया और सभी अधिकारियों को इसे यादगार बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का लगाव और विकास का दृष्टिकोण जग जाहिर है।