HRDA द्वारा सुशासन कैंप का सफल आयोजन, 22 मानचित्रों का निस्तारण

Listen to this article

हरिद्वार:  माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’ के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए, हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा शुक्रवार को ब्लॉक सभागार बहादराबाद हरिद्वार में सुशासन कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह तीसरा सुशासन कैंप था, जिसमें बड़ी संख्या में आवेदक अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे।

त्वरित निस्तारण के निर्देश:

​उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को वास्तविक रूप से सुशासन का लाभ प्राप्त हो सके।

कैंप के मुख्य बिंदु:

  • कुल 22 मानचित्रों का निस्तारण किया गया, जिनमें 08 मानचित्र स्वीकृत और 14 मानचित्र निर्गत किए गए।
  • ​त्वरित समाधान और सहज प्रक्रिया से आवेदकों ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की और धामी सरकार की पहल तथा प्राधिकरण के कार्य की सराहना की।

​इस अवसर पर सचिव HRDA श्री मनीष कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। HRDA ने अपील की है कि नागरिक अपने निर्माण मानचित्र, शुल्क निस्तारण, तकनीकी समाधान व अन्य विकास संबंधी मुद्दों के लिए अगले सुशासन कैंप में पहुँचें, जिसका आयोजन 15 तारीख को पुनः ब्लॉक सभागार बहादराबाद में किया जाएगा।