मुख्य समाचार सूचना: हरिद्वार जनपदमे आज की ताजा खबरें (दिनांक 12 दिसंबर 2025)

Listen to this article

  भूकंप सुरक्षा: ‘भूदेव ऐप’ की लॉन्चिंग

​उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने आईआईटी रुड़की के सहयोग से ‘भूदेव ऐप’ तैयार किया है। यह ऐप भूकंप आने से पूर्व ही अलर्ट जारी कर देगा, जिससे आम जनता को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का समय मिल सके। मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों से अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है, तथा आपदा से बचाव के लिए तैयारी और समझदारी को ज़रूरी बताया है।

हरिद्वार को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है।

  • एनएचएआई टीम द्वारा आज ऋषिकुल तिराहा से शंकराचार्य चौक के बीच सर्विस लाइन पर अवैध दुकानदारों को हटाया गया।
  • ​ज्वालापुर से रानीपुर झाल के बीच ग्रीन बेल्ट में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें लगभग 12 होल्डिंग/यूनिपोल, 02 खोखे और 06 फलों की रेहड़ियां हटाई गईं।
  • ​मुख्यमंत्री का लक्ष्य हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाना है, जिसकी निगरानी जिलाधिकारी स्वयं कर रहे हैं। आज 24वें दिन भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान जारी रहा।

खेल प्रशिक्षक पद पर नियुक्ति: विकासखंड रुड़की में आवेदन आमंत्रित

​खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल दत्ताल ने सूचित किया है कि ‘ग्रामीण खेलकुद एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना’ के तहत विकासखंड रुड़की में एक खेल प्रशिक्षक (पी.आर.डी. स्वयं सेवक के रूप में मानदेय पर) की अस्थायी तैनाती की जानी है।

  • योग्यता: आयु 18 से 42 वर्ष (01 जुलाई, 2023 को), हाईस्कूल उत्तीर्ण, और उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • प्राथमिकता: चयन में क्रमशः NIS, अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय पदक विजेता, सेवानिवृत्त SAI कोच, B.P.Ed., सेना/अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवान, तथा जनपद/विकासखंड स्तर के पदक विजेताओं को दी जाएगी।
  • आवेदन: इच्छुक अभ्यर्थी 20.12.2025 को अपराह्न 3:00 बजे तक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी कार्यालय रुड़की में जमा कर सकते हैं।

‘बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर’ का आयोजन

समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) श्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में विधानसभा झबरेड़ा के ब्लॉक नारसन के ग्राम लखनौता, शेरपुर खेलमऊ और हश्यामपुर में ‘बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर’ का सफल आयोजन किया गया।

  • प्राप्त आवेदन/शिकायतें: कुल 230 (मुख्यतः राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, पेंशन, आवास योजना, राजस्व संबंधी)।
  • समाधान: इनमें से 48 समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान किया गया। शेष समस्याओं को जिलाधिकारी और शासन स्तर पर निस्तारण हेतु प्रेषित किया जा रहा है।
  • उद्देश्य: श्री कर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प है कि राज्य के प्रत्येक गरीब, किसान और पात्र नागरिक को बिना बाधा के योजनाओं का लाभ मिले।