हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में हरिद्वार के सुभाष घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घाट और नालियों की सफाई की और कूड़ा-कचरा उठाया।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने इसे सामाजिक चेतना का आंदोलन बताते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए हम सबको मिलकर सहयोग करना होगा और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर यह अभियान चलाया गया है।
पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल और सचिन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पूरे उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता, और आमजन स्वच्छता के लिए आगे आ रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष और जिला मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री धामी की अभिनव पहल की सराहना की, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जिलाधिकारी और अन्य संबंधित निकायों को स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर आशुतोष शर्मा (जिला अध्यक्ष), हीरा सिंह बिष्ट (जिला महामंत्री), संजीव चौधरी (जिला महामंत्री), तरुण नैय्यर (जिला उपाध्यक्ष), लव शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), आशु चौधरी, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल (पूर्व जिला अध्यक्ष), सचिन अग्रवाल (प्रदेश प्रकोष्ठ सहसंयोजक), विनीत जोली({जिला मंत्री),, रितु ठाकुर, रेशू चौहान, पाऊल चौहान, विपिन शर्मा, रीता सैनी, प्रशांत शर्मा, अभिनव चौहान, मनोज चौहान, राजीव भट्ट, कमल प्रधान, नकली राम डोनी, लक्ष्मण सिंह नागर, विनीत प्रताप सिंह, अरविंद कुशवाहा, पवन कपूर, सुशील कुमार, मनोज शर्मा, यादराम वालिया, नवजोत वालिया, युधिष्ठिर वालिया, सूबे सिंह, पंकज बागड़ी, राजन मेहता, मनोज चौहान, देवेश वर्मा, अनुज त्यागी, एनिमेश शर्मा, गौरव वर्मा, नीतीश वालिया, बिंदरपाल, और मनोज सिंह।












