गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Listen to this article

हरिद्वार:  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में छात्र-छात्राओं के लिए मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने स्लोगन, चित्रकला (पोस्टर), निबंध और सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रमुख गतिविधियाँ और सहभागिता:

  • शपथ ग्रहण: मुख्य परिसर में कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. करमजीत भाटिया, कन्या गुरुकुल में प्रो. सुरेखा राणा और अभियांत्रिकी परिसर में डॉ. प्रशांत कौशिक ने विद्यार्थियों व स्टाफ को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई।
  • मुख्य परिसर: डॉ. महेंद्र सिंह असवाल और डॉ. भारत वेदालंकार के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहाँ रीमा और गुड्डन सिंह के प्रेरक स्लोगन व निशांत, लविश और स्वाति के पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहे। हर्ष और चंदन ने निबंध लेखन में सक्रियता दिखाई।
  • कन्या गुरुकुल व इंजीनियरिंग परिसर: कन्या गुरुकुल में डॉ. निशा शर्मा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने रचनात्मक प्रस्तुति दी। वहीं, अभियांत्रिकी संकाय में संकायाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल की उपस्थिति में डॉ. मयंक पोखरियाल के संयोजन में बीटेक छात्रों ने प्रतिभाग किया।

विशेष योगदान: विश्वविद्यालय की एन.सी.सी. यूनिट और एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को आगामी समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।