मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में भव्य कुंभ-2027 हेतु ₹234.55 करोड़ की 34 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। 🏗️✨
प्रमुख झलकियां:
📍 सड़कें: ₹127.23 करोड़ से सुधरेगा यातायात का ढांचा।
📍 घाट: ₹70.54 करोड़ से नए घाटों का होगा निर्माण।
📍 सुविधाएं: पेयजल और श्रद्धालु सुविधाओं के लिए ₹36 करोड़ से अधिक के कार्य।
लक्ष्य: सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य कुंभ का आयोजन। मुख्यमंत्री ने सीसीआर भवन में अधिकारियों के साथ हाई-लेवल बैठक कर कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।












