योगी आदित्यनाथ की माता पर अभद्र टिप्पणी और गोकशी के लिए उकसाने पर मौलाना के विरुद्ध शिकायत दर्ज

Listen to this article

कनखल (हरिद्वार): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने और गोकशी कानून के खिलाफ अल्पसंख्यकों को भड़काने का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 मार्च 2026 को बिहार निवासी मौलाना अब्दुल सलीम ने एक मजहबी जलसे के दौरान यह अमर्यादित और घृणित टिप्पणी की।

​इस घटना का वीडियो और ऑडियो संज्ञान में आने के बाद, जगजीतपुर निवासी विधि छात्र (LLB) चेतन भदोरिया ने कड़ा विरोध जताया है। भदोरिया ने कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र रावत को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी मौलाना के विरुद्ध सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

​शिकायतकर्ता का कहना है कि मौलाना की इस प्रकार की भाषा न केवल सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।