हरिद्वार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, 30 शिकायतों में से 12 का मौके पर निस्तारण

Listen to this article

हरिद्वार, 13 अप्रैल 2026 — जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संपन्न हुआ।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई हेतु भेजा गया। शिकायतें मुख्यतः राजस्व, भूमि विवाद, अतिक्रमण, एलपीजी गैस, पेंशन और पोषण संबंधी थीं।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।