हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन में सीएम धामी का एकता का संदेश

Listen to this article

हरिद्वार, 13 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आयोजित “मानव सेवा एवं उत्थान समिति” के सद्भावना सम्मेलन एवं बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रतिभाग करते हुए सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है, जो पूरे विश्व को एक परिवार मानने की प्रेरणा देती है।
मुख्यमंत्री ने देशभर से आए संतों, अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। सतपाल महाराज के मार्गदर्शन में समिति द्वारा किए जा रहे सेवा और समरसता के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने इसे प्रेरणादायक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत ने हमेशा मानवता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य’ की भावना को आगे बढ़ाने, कोरोना काल में वैक्सीन उपलब्ध कराने तथा योग और आयुर्वेद को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द किसी भी राष्ट्र की प्रगति के आधार हैं। इसी क्रम में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करना सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर देते हुए केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर के विकास कार्यों को प्राथमिकता बताया। साथ ही दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज’ की स्थापना को भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
सम्मेलन में संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि सत्संग से विवेक जागृत होता है और समाज में समरसता बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया। साथ ही स्वदेशी को बढ़ावा देने और नागरिक कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया।इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,  शोभाराम  प्रजापति, नगर निगम रूड़की की मेयर अनीता अग्रवाल, नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री  आशुतोष शर्मा, एससी एसटी आयोग के सदस्य मनोज गौतम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आये अनुयायी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,  शोभाराम  प्रजापति, नगर निगम रूड़की की मेयर अनीता अग्रवाल, नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री  आशुतोष शर्मा, एससी एसटी आयोग के सदस्य मनोज गौतम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आये अनुयायी उपस्थित रहे।