कुंभ मेला 2027: ‘काउंटडाउन मोड’ में प्रशासन, मेलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Listen to this article

हरिद्वार। ठीक एक वर्ष बाद, 14 अप्रैल 2027 को हरिद्वार में कुंभ का मुख्य शाही स्नान आयोजित होगा। इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर मेला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बैसाखी के अवसर पर हर की पैड़ी में गंगा स्नान कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आगामी कुंभ की तैयारियों को “काउंटडाउन मोड” पर डाल दिया है।

​निरीक्षण के दौरान उन्होंने हिल बाईपास, मनसा देवी मार्ग, मोतीचूर और कांवड़ पटरी जैसे संवेदनशील मार्गों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कुंभ 2027 के लिए माइक्रो प्लानिंग की जा रही है और सभी विभागों को निर्धारित टाइमलाइन के भीतर कार्य पूर्ण करने की सख्त चेतावनी दी गई है।

कुंभ 2027 की प्रमुख तिथियां:

  • 06 मार्च 2027: महाशिवरात्रि (अमृत स्नान)
  • 08 मार्च 2027: फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान)
  • 14 अप्रैल 2027: मेष संक्रांति (प्रमुख अमृत स्नान)