हरिद्वार समाचार; आज दिनभर की प्रमुख ख़बरें, यहां देखें

Listen to this article


कांग्रेस महिलाओं के हितों के लिए दृढ़ संकल्पित
रचना शर्मा बनी आर्यनगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष
हरिद्वार। रचना शर्मा को महानगर कांग्रेस कमेटी की आर्यनगर ब्लॉक की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान की अध्यक्षता में मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रचना शर्मा का स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई।लेकिन भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल को परिसीमन बिल के साथ जोड़ कर महिलाओं के साथ धोखा किया।स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं,एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं।जिससे प्रदेश की छवि धूमिल हुई है।पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाएं।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आयी भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं।अनिल भास्कर और वरिष्ठ नेता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि धामी सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है और हर वर्ग भाजपा सरकार में परेशान है।पार्षद विवेक भूषण विक्की और हिमांशु गुप्ता ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता धामी सरकार से नाकामियों का बदला लेने का काम करेगी। पार्षद सोहित सेठी और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि रचना शर्मा को आर्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने से साफ है कि कांग्रेस महिलाओं के हितों के लिए दृढ़ संकल्पित है।बैठक में मुख्य रूप से जिला ग्रामीण अध्यक्ष बालेश्वर सिंह,पूर्व अध्यक्ष विमला पाण्डेय,अंजू द्विवेदी,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा,नलिनी दीक्षित, पार्षद प्रत्याशी तनिशा गुप्ता,दीपिका गुप्ता,बिंदु शर्मा,मीनाक्षी शर्मा,सुमन अग्रवाल,ग्रेस कश्यप,ममता सिंह,वंदना तनेजा,मधु शर्मा,शाहजहां,उज्जवल वालिया,बृजमोहन बड़थ्वाल,धनीराम शर्मा,हिमांशु राजपूत, कुलदीप शर्मा,पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना,कैलाश प्रधान,सतीश दूबे,दिनेश पुण्डीर, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप शर्मा,एडवोकेट विवेक जागरिया,शुभम जागरिया,यश शर्मा, अमित गुप्ता,आशू श्रीवास्तव,ऋषभ वशिष्ठ, करन सिंह राणा,वंश नैय्यर,अनिल नैय्यर,सन्नी कुमार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ज्वालापुर कोतवाली के सामने



आशिहारा के खिलाड़ियों ने हासिल किए 4 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल

हरिद्वार। स्टेट ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आशिहारा मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड और 2सिल्वर मेडल जीते।आशिहारा के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 10मई को ऋषिेकेश में आयोजित स्टेट ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में हरिद्वार, देहरादून,ऋषिकेश,श्रीनगर,रूद्रपुर आदि जिलों के करीब 150खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। चैंपियनशिप में आशिहारा के 6खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।जिनमें अद्विक आदित्य प्रकाश, अर्ना गुप्ता, समृद्धि चौहान,समृद्धि शर्मा ने गोल्ड और लक्ष्य वर्धन तथा अविका शर्मा ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर हरिद्वार का नाम रोशन किया। अमित कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशिहारा के खिलाड़ी सभी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही खिलाड़ी महान बनता है। सभी खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं को देखते हुए अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें।

पुलिस ने किया सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोडिफाइड मोटर साईकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस अधिकारियों ने शंकराचार्य चौक पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की हिदायत दी। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में जब्त किये गये रेट्रो साइलेन्सर व प्रेशर हार्न को रोड़ रोलर चलाकर नष्ट कर आमजन को रेट्रो साइलेन्सर व प्रेशन हॉर्न का प्रयाग ना करने का संदेश दिया।इसके अलावा पुलिस मुख्यालय से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने हेतु आवंटित 7मोडिफाइट मोटर साइकिल को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।जिससे किसी भी सूचना पर पुलिस तत्काल कार्यवाही कर सके।एसएसपी ने आम जनता से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने,हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील भी कीं इस अवसर पर एसपी क्राइम रेखा यादव,सीओ ट्रैफिक,एसएचओ कनखल आदि पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद रहे।

वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया मदर डे

हरिद्वार।वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन ने कनखल आर्यनगर रोड स्थित पातंजल योगधाम आश्रम में जरूरतमंद बच्चों के साथ मदर डे मनाया।कार्यक्रम में 33जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई।बच्चों ने अपनी फाउंडेशन की माताओं के साथ केक काटा और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।संस्था द्वारा बच्चों एवं उपस्थित लोगों को अप्लाहार भी वितरित किया।फाउंडेशन की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने कहा कि शिक्षित बच्चे ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं।संस्था का प्रयास है कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने। मदर डे पर कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को एहसास कराया गया कि समाज ही उनका परिवार है और हम सब उनकी माताएं हैं।उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् केवल नारा नहीं,बल्कि संस्था संकल्प है और मासूमों की मुस्कान और उनकी आंखों की चमक ही संस्था की असली पूंजी है। शिक्षा के साथ संस्कार देना भी संस्था का दायित्व है।संस्था की सेवा यात्रा रुकने वाली नहीं है।इस दौरान निधि अग्रवाल,विनीता सिकोरिया,सोनिया अरोड़ा, संगीता,निधि चावला,रुचि तनेजा,रुचि अरोड़ा,सोनिया भाटिया सहित अन्य

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 रेलवे और मेला प्रशासन ने तेज की तैयारियाँ

आधुनिक तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित व्यवस्थाओं को लागू करने का निर्णय
हरिद्वार। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले में रेल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए मेला प्रशासन एवं रेलवे ने अपनी तैयारियों को तेज करने के साथ ही भीड़ प्रबंधन को लेकर समन्वित कार्ययोजना एवं सटीक रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। मेला प्रशासन एवं रेलवे के अधिकारियों की सोमवार को मेला नियंत्रण भवन में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में हरिद्वार एवं नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं के सुधार एवं विस्तार के साथ ही आधुनिक तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित व्यवस्थाओं को लागू करने का निर्णय लिया गया।बैठक में यह भी तय किया गया कि रेलवे एवं मेला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा हरिद्वार सहित आसपास के स्टेशनों का संयुक्त निरीक्षण कर कुंभ मेले में रेल यातायात तथा रेलवे स्टेशनों से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट तथा पिछले अनुभवों और आंकड़ों का विश्लेषण कर मेला प्रशासन एवं रेलवे द्वारा कुंभ मेले के सुव्यवस्थित आयोजन की संयुक्त कार्ययोजना जारी की जाएगी।यह भी तय किया गया कि मेला के केंद्रीयकृत नियंत्रण कक्ष में रेलवे की अलग से समन्वय डेस्क स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही रेलवे के नियंत्रण कक्ष में भी मेला प्रशासन के स्तर से समन्वय की व्यवस्था की जाएगी।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि आगामी कुंभ मेले में बड़ी संख्या में सड़क एवं रेल मार्ग से श्रद्धालुजन हरिद्वार आएंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ का आयोजन शहर के केंद्र में होता है,इसलिए यहां भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण की चुनौतियां इसे अन्य स्थानों से अलग एवं विशेष बनाती हैं। इसे देखते हुए सभी संबंधित विभागों एवं संगठनों को अभी से पूरी तैयारी के साथ एक समन्वित, सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित रणनीति तय करना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ नई तकनीकों का बेहतर समावेश कर भीड़ प्रबंधन की चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।उन्होंने रेलवे अधिकारियों से हरिद्वार सहित आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के साथ-साथ स्टेशन के सौंदर्यीकरण का भी आग्रह किया।मेलाधिकारी ने रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं,होल्डिंग एरिया तथा बफर जोन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी स्टेशनों पर निकास के वैकल्पिक मार्गों की संभावनाएं भी तलाशी जाएं। उन्होंने होल्डिंग एरिया एवं रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में एआई कैमरे स्थापित किए जाने पर भी जोर दिया, जिससे भीड़ का सटीक आकलन कर श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित रूप से प्रस्थान कराने में सुविधा मिल सके।मेलाधिकारी ने कहा कि रेलवे की भीड़ प्रबंधन एवं विशेष ट्रेनों के संचालन की कार्ययोजना को मेला प्रशासन की ट्रैफिक एवं भीड़ प्रबंधन योजना के साथ पूर्ण तालमेल में रखा जाए।बैठक में उत्तर रेलवे की मुरादाबाद मंडल की मंडलीय रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला प्रशासन को रेलवे पूरा सहयोग प्रदान करेगा। कुंभ मेले के दौरान रेलवे श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता के लिए सभी आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करेगा।उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए रेलवे ने कुंभ मेला हरिद्वार के लिए अलग से मेलाधिकारी (रेलवे) की नियुक्ति की है। इसके साथ ही मेला नियंत्रण कक्ष में भी अलग से एक अधिकारी की तैनाती की जाएगी।उन्होंने कुंभ मेले को लेकर रेलवे की तैयारियों एवं रेलवे स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण की जानकारी देते हुए कहा कि हरिद्वार एवं इसके निकटवर्ती कुल 11स्टेशनों को कुंभ मेला कार्ययोजना के दायरे में लाकर वहां सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।कुंभ मेले के दौरान सामान्य दिनों में संचालित होने वाली 33 जोड़ी ट्रेनों के साथ ही प्रमुख स्नान दिवसों पर लगभग 15अतिरिक्त ट्रेनें संचालित करने की प्रारंभिक योजना प्रस्तावित है।आवश्यकता अनुसार विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।उन्होंने कहा कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक स्थायी होल्डिंग एरिया के साथ ही कुल पांच होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे,जिनकी क्षमता लगभग उन्नीस हजार से अधिक होगी।बैठक में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित,आईजी (कुंभ) योगेंद्र सिंह रावत,एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल,एडीआरएम प्रेम शंकर झा,रेलवे मेला अधिकारी चेतन तनेजा,एसपी (ट्रैफिक) निशा यादव,एसपी (जीआरपी) अरुणा भारती,अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती,अपर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार, सीओ बिपेंद्र कुमार एवं अनुज,उप मेला अधिकारी मनजीत सिंह सहित रेलवे,पुलिस विभाग, प्रशासन एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शांतिकुंज एवं पतंजलि योगपीठ में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

हरिद्वार। शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज एवं पतंजलि योगपीठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया।सोमनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम देखा गया।इस अवसर पर गायत्री तीर्थ शांति कुंज में भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के अदम्य इतिहास का प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया।शांतिकुंज के अंतेःवासियों, कार्यकर्ताओं,देवसंस्कृति विवि परिवार सहित विभिन्न साधना सत्रों एवं प्रशिक्षण शिविरों में आये प्रशिक्षणार्थियों ने शोभायात्रा,रुद्राभिषेक,आरती एवं दीपोत्सव में भागीदारी की।वहीं संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी गणेश चन्द्र पाण्डेय,सुरेन्द्र सिंह आदि भी उपस्थित रहे।इस दौरान अपने संदेश में शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर आस्था का केंद्र है और भारत की सांस्कृतिक चेतना, आत्मगौरव और पुनर्जागरण का प्रतीक है।अनेक आक्रमणों और चुनौतियों के बावजूद इसका पुनर्निर्माण भारतीय समाज की अटूट श्रद्धा और राष्ट्रीय स्वाभिमान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास हमें यह संदेश देता है कि भारतीय संस्कृति को मिटाया नहीं जा सकता।यह पर्व केवल अतीत की स्मृति ही नहीं है,वरन् राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का अभियान है।उन्होंने युवाओं से भारतीय मूल्यों,संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंदिर भारत की आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान का प्रेरणास्रोत है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्रीय एकता की भावना सुदृढ़ होती है।उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात देशभर में स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह पर्व 1000 वर्षों की अटूट आस्था का स्मरण कराता है और इसकी कल्पना सार्थक सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए एक ऐसे मंच के रूप में की गई है जो न केवल राष्ट्रीय पहचान को मजबूत करता है बल्कि भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरा सम्मान भी बढ़ाता है। पतंजलि योगपीठ में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हवन,भाषण,रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वर्निका एवं उत्कृषिणी ने सोमनाथ मंदिर के विषय में जानकारी दी तथा कार्यक्रम का महत्व बताया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार,वाइस प्रिंसिपल डा.गिरीश के.जे,डा.सी.बी धनराज तथा डिप्टी डायरेक्टर संस्कृति विभाग आशीष कुमार ,सुशील नौटियाल,मनोज जकमोला,गणेश पांडे,सुरेंद्र तथा आचार्य विक्रम सहित पतंजलि योगपीठ के छात्र छात्राएं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।