हरिद्वार में वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का विशाल मार्च कल, कुमारी शैलजा और गणेश गोदियाल रहेंगे मौजूद

Listen to this article

​हरिद्वार। निर्वाचन प्रक्रिया में कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 7 अक्टूबर (बुधवार) को हरिद्वार में कांग्रेस विशाल प्रदर्शन करने जा रही है।

​कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रविश भटीजा ने बताया कि प्रातः 10:00 बजे रेलवे स्टेशन के पास शिवमूर्ति पर कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, जहाँ से कोतवाली के सामने शहीद पार्क तक विशाल मार्च निकाला जाएगा। इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

​मार्च में हरिद्वार महानगर, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की महानगर और रुड़की ग्रामीण के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, अग्रिम संगठनों व विभागों के सदस्य और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। संगठन ने लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा के इस संघर्ष में सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।