यात्री का आईफोन चोरी करने वाले टप्पेबाज दबोचे

हरिद्वार। गंगा स्नान करने हरिद्वार आए तेलंगाना के यात्री का मोबाइल चोरी करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया फोन बरामद किया है। जी.चिन्ना रेड्डी निवासी हैदराबाद शहर तेलंगाना गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। हरकी पैड़ी पर गंगा नहाते समय अज्ञात चोरों ने उनका आईफोन चोरी कर लिया था। जी.चिन्ना रेड्डी ने हरकी पैड़ी पुलिस चौकी को घटना से अवगत कराते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर हुकम सिह उर्फ भाटी पुत्र रामसिह भाटी निवासी म.न.268 सर्वे 5 लक्की बेकरी के पीछे केशव नगर थाना मुण्डवा जिला पुणे महाराष्ट्र एवं विक्की चौहान पुत्र अशोक चौहान निवासी गायरान बस्ती झुग्गी झोपडी केशव नगर रेणूका माता मन्दिर के पीछे थाना मुण्डवा पूणे महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया आईफोन बरामद कर लिया। पुलिस टीम में हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज एसआई आनन्द मेहरा, एसआई प्रवीण सिह, कांस्टेबल अमित भटट, शिवशंकर, नवीन क्षेत्री, चेतन सिह, सतीश, निर्मल शामिल रहे।
घर में कच्ची शराब बना रहा तस्कर गिरफतार

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने घर में कच्ची शराब शराब तैयार कर रहे तस्कर को गिरफ्तार कर 10 लीटर शराब, भट्टी व उपकरण, 100 लीटर लाहन बरामद किया है। बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरचंदपुर में घर में भट्टी लगाकर अवैध रुप से कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस टीम ने छापामारी कर कच्ची शराब तैयार कर रहे महेन्द्र पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम हरचंदपुर लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई प्रवीण बिष्ट, कांस्टेबल वीरेंद्र व अरविंद शामिल रहे।
स्मैक व शराब सहित दो गिरफ्तार

हरिद्वार। चरस, गांजा, स्मैक, शराब आदि मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादराबाद पुलिस ने दो व्यक्तियों को स्मैक व शराब सहित गिरफ्तार किया है। नहर पटरी पर मजार के पास से गिरफ्तार किए गए ब्रजपाल पुत्र मांगेराम निवासी सलेमपुर चौक एचपी पेट्रोल पंप के सामने थाना सिडकुल के कब्जे से 6.57 गा्रम स्मैक बरामद की गयी। इसके अलावा सद्दाम पुत्र मोहम्मद कलुआ को 48 पव्वे अंग्रेजी शराब’ के साथ गिरफ्तार किया गया।












