हरिद्वार जनपद की अपराधिक ख़बरें, यहां देखें

Listen to this article

तमंचे पर डिस्को करना पड़ा भारी पुलिस ने भेजा जेल

हरिद्वार। शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दबंगई दिखाने वालों के खिलाफ पुलिस लगतार कार्रवाई कर रही है। लकसर कोतवाली अंतर्गत ग्राम खेड़ी खुद में विवाह समारोह में एक युवक ने तमंचा हाथ में लेकर डांस करते हुए वीड़ियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक मनीष पुत्र बिन्दर निवासी ग्राम खेडी खुर्द लक्सर को तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पंुलिस टीम में एसएसआई अंकुर शर्मा, कांस्टेबल मंदीप नेगी व प्रभाकर थपलियाल शामिल रहे।

तीस लीटर कच्ची शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। कच्ची शराब माफियाओ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लकसर कोतवाली पुलिस ने नदी किनारे भट्टी लगाकर शराब बनाने की सूचना पर छापामारी कर मौके से 30 लीटर कच्ची शराब, भट्टी व शराब बनाने के उपकरण व भारी मात्रा में लाहन बरामद किया गया। बरामद लाहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को ग्राम कुआंखेडा में सोनाली नदी के किनारे भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाये जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापामारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी शराब तस्कर सुरेश पुत्र रतिराम निवासी कुआंखेडा लक्सर फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई प्रेम प्रकाश शाह, कांस्टेबल सोबन, होमगार्ड भूषण शामिल रहे।