क्राइम न्यूज़: हरिद्वार जनपद की आज की खास अपराधिक ख़बरें, यहां देखें

Listen to this article

प्रतिबंधित क्षेत्र में कार में शराब पी रहे हरियाणा के तीन लोगों का पुलिस ने किया चालान

हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब पी रहे तीन लोगों पर आपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया है। खड़खड़ी क्षेत्र में जयराम आश्रम नंबर 3 के सामने एक कार में कुछ व्यक्तियों के शराब पीने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन व्यक्ति अमरजीत पुत्र रंजीत,सोमबीर पुत्र जैना,समुंद्र पुत्र कमल सिंह निवासीगण सोनीपत हरियाणा अर्टिगा कार में शराब पीते मिले। धार्मिक मर्यादा भंग करने पर पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत तीनों का पुलिस एक्ट में चालान कर 500-500 रूपए जुर्माना वसूल किया। साथ ही भविष्य में ऐसा नहीं करना और धार्मिक मर्यादा का पालन करने की चेतावनी भी दी।

स्मैक समेत तस्कर दबोचा

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। ग्राम सराय निवासी आरोपी मेहरबान पुत्र अली हसन को ग्रामीण की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 7.32 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसएसपी अजय सिंह के निर्देशो पर जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक शनिवार को चौपाल लगाकर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने साथ नाम पता गुप्त रखते हुए सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। लोग पुलिस पर विश्वास जताते हुए नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे रहे हैं। हाल ही में आम जनता की सूचना पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि आम जनता का हरिद्वार पुलिस पर विश्वास सराहनीय है। पुलिस टीमों द्वारा नशा तस्करी में लिप्त मुख्य हैंडलर्स को टारगेट किया जा रहा है। एक-एक कर सभी का जेल जाना तय है।

दोस्त की बर्थडे पार्टी में तमंचा लहराते हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

सड़क पर शराब पी रहे पांच युवकों से वसूला जुर्माना

हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने दोस्त की बर्थडे पार्टी में तमंचा लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है। आनंद पुत्र शीशपाल निवासी झाबरी थाना पथरी का दोस्त की बर्थडे पार्टी में तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस ने उसे तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। गौरतलव है कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अभी तक कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा थाना पथरी पुलिस ने सड़क किनारे खुलेआम शराब पी रहे पांच युवकों के खिलाफ आपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए ढाई हजार रूपए जुर्माना वसूल किया है। जुर्माना वसूल करने के साथ पुलिस ने भविष्य में धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कुछ युवकों द्वारा ग्राम बादशाहपुर में स़ड़क पर शराब पीने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को फटकार लगाते हुए प्रत्येक से पांच-पांच सौ रूपए जुर्माना वसूल किया।