ताजा खबर: वार्ड की समस्याओं का निराकरण कराना प्राथमिकता में शामिल : विनीत चौहान

Listen to this article

पार्षद विनीत चौहान ने बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया

हरिद्वार। भाजपा पार्षद विनीत चौहान ने कहा कि वार्ड के लोगों की समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। किसी भी समस्या के लिए वार्ड के लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं और वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार उसका निराकरण करने में हर संभव प्रयास करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
गौरतलब है कि नगर निगम, हरिद्वार के वार्ड नं- 59 में सीतापुर में महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को पार्षद विनीत चौहान ने नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से ठीक कराया। लाइटों को ठीक करने के लिए कॉलोनी के लोगों ने कई बार पार्षद से गुहार लगाई थी। इस कड़ी में गुरुवार को भाजपा पार्षद विनीत चौहान के निर्देश पर वार्ड -59 की बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराकर अंधकार मुक्त कराया गया है। स्थानीय लोगों ने पार्षद विनीत चौहान का आभार जताया है। इस मौके पर पार्षद विनीत चौहान ने कहा कि क्षेत्र वासियों की समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्हें जानकारी मिली कि स्ट्रीट लाइटों के खराब होने के चलते क्षेत्रवासियों को अंधेरे में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद गुरूवार को उन्होंने नगर निगम से गाड़ी मंगाकर सभी बंद पड़ लाईटों को ठीक कराया है।‌ लाईट ठीक होने के उपरांत लोगों को अंधेरे से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा गुरुवार को करीब 12 स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया गया है। जल्द ही सभी बंद पड़ी लाइटों को ठीक करा कर कॉलोनी को रोशनी से जगमग किया जाएगा। पार्षद विनीत चौहान ने कहा कि जल्दी ही वार्ड में नई लाइटों को लगाने की व्यवस्था की जा रही है। ताकि समस्त वार्ड को अंधेरे से मुक्त किया जा सके।