हरिद्वार जनपद की अपराधिक खबरें: पत्नी की हत्या कर पति फरार, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी, देखें कहां का मामला?

Listen to this article

मृतक महिला के परिजनों ने किया हंगामा

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव स्थल बुजुर्ग में महिला की हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि दंपत्ति में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। हत्याकांड के बाद आरोपी पति का परिवार भी फरार बताया जा रहा है। उधर महिला की मौत की सूचना मिलते ही मृतक महिला के परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के कर खुर्द निवासी बानो 27 वर्ष की शादी 2015 में एथल जहीर हसन के साथ हुई थी। जहीर हसन राजमिस्त्री का काम करता है शादी के बाद से ही दोनों में अनबन रहती थी। बुधवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ था, बाद में पति ने महिला की हत्या कर दी। इसका पता गुरुवार की सुबह तब पता चला जब जहीर हसन के परिजन ने कमरे में पहुंचकर खून से लथपथ सब को जमीन पर पड़ा देखा। आनन-फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंची, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। जहीर हसन के पिता गांव में चौकीदार हैं। पुलिस ने मौके से एक लोहे की फुकनी भी बरामद की है जिस पर खून के निशान हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोप है कि इसी झगड़े में ही जहीर ने गुस्से में बानो की हत्या कर दी। हत्या के बाद जहीर फरार हो गया। बाने के सिर व चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस ने मारपीट की भी संभवना जताई है। सुबह किसी तरह मायके वालों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनों ने फरार पति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बानो की हत्या का इल्जाम भी पति जहीर पर ही लगाया है। सूचना पर इंस्पेक्टर पथरी रमेश तनवार, फेरुपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी गांव पहुंचे और शव कब्जे में लेकर घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल आरोपित राजमिस्त्री फरार है और उसके स्वजन भी गायब हैं। विवाहिता के शव को छोड़कर पूरा परिवार ही फरार हो गया है। विवाहिता के सिर व चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

वाहन चोरी में दो गिरफ्तार आठ बाइक बरामद

हरिद्वार। दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर अलग-अलग जगहों से चोरी की गयी आठ बाइक बरामद की है। कोतवाली में दर्ज दोपहिया वाहन चोरी के मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रेगुलेटर पुल के पास से एक नाबालिक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर चोरी की गयी दो बाईक बरामद की है। आरोपी बिट्टू पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जटोला दामोदरपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर व नाबालिक से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गयी 6 बाईक और बरामद की गयी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों अपने एक अन्य साथी प्रदीप कुमार के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस फरार आरोपी प्रदीप कुमार की तलाश में जुट गयी है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई यशवीर सिंह नेगी,एसआई मनोज सिरौला,हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी,कांस्टेबल सतवीर सिंह, गंभीर तोमर, अजय कुमार, रविन्द्र, दीप गौड़ आदि शामिल रहे।

फरार चल रहा पांच हजार का ईनामी दबोचा

हरिद्वार। थाना बहादराबाद पुलिस ने गौकशी मामले में फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर फरार ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस ने आरिफ पुत्र काला निवासी मुस्तफाबाद को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गौकशी के मुकद्मे में नामजद आरोपी आरिफ लंबे से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर पांच हजार का ईनाम भी घोषित किया था। पुलिस टीम में एसओ बहादराबाद अनिल चौहान, एसआई जगमोहन, कांस्टेबल दिनेश व अंकित शामिल रहे।