हरिद्वार। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की शिवालिक नगर में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने पॉड टैक्सी रूट पर कमेटी का गठन करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद का आभार व्यक्त किया। बैठक में व्यापारियों ने सरकार से व्यापारी आयोग का गठन करने की मांग भी की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पॉड टैक्सी रूट को शहर से हटा कर गंगा किनारे ले जाए जाने की व्यापारियों की मांग का संज्ञान लेते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने मुख्यमंत्री को व्यापारियों की चिंताओं से अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व्यापारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए कमेटी का गठन करने की घोषणा कर साबित कर दिया कि भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए तत्पर है। चौधरी ने कहा कि सरकार को व्यापारी आयोग गठित करने की दिशा में भी कदम उठाना चाहिए। आयोग बनने से सरकार और व्यापारियों के बीच संवाद बढ़ेगा। जिससे व्यापारियों की समस्याएं आसानी से दूर हो सकेंगी। बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय,जिला महामंत्री एड. सागर,संगीता बंसल, पंकज सवन्नी,हरविंदर सिंह,अशोक गिरी, मनोज वर्मा,अजीत सिरोही,संजय सिन्हा,स्नेहलता चौहान,विनीत धीमान,आशीष पवार,अरविंद चौधरी,संजीव कुमार,पुष्पेंद्र गुप्ता,विजय धीमान सहित कई व्यापारी मोज्ूद रहे।
2023-06-11













