हरिद्वार, 19 जून। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं ने शिवमूर्ति चौक पर शर्बत बांटा और एक दूसरे को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत छोड़ो यात्रा कर पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया हैं। राहुल गांधी के जन्मदिन पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मोहब्बत का शरबत बांटकर प्यार और एकता का संदेश दिया गया। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर और पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। राहुल गांधी लगातार देश को एकता और प्यार का संदेश दे रहे हैं। राहुल गांधी के विचारों पर चलते कांग्रेस कार्यकर्ता नफरत और हिंसा को हराने का काम करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर सिंह और मुकर्रम अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से एकता और भाईचारे का जो संदेश दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस दौरान चौधरी करतार सिंह खारी, सोम त्यागी, शुभम जोशी,ब्लाक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, विकास चंद्रा,अमित नौटियाल,अरूण राघव, करण सिंह राणा,बलराम गिरि कड़क, धनीराम शर्मा, नवीन कुमार,पवन शर्मा,बी.एस.तेजियान,प्रशांत शर्मा,समर्थ अग्रवाल,नरेंद्र उपाध्याय, अशोक गुप्ता, सुमित कुमार,सोनू कश्यप,बिटू नेगी,तरूण व्यास,नवीन कुमार आदि सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को फूल वितरित कर दिया एकता का संदेश
हरिद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकर आश्रम से चंद्राचार्य चौक तक पैदल मार्च निकाला और राहगीरों को गुलाब के फूल देकर सद्भावना एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गयी भारत जोड़ो यात्रा को जनता का व्यापक समर्थन मिला। यात्रा से निकले संदेश को लोगों ने समझा और जात पात व धर्म के नाम पर किए जा रहे भेदभाव को दूर करने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो जैसे अभियान यूथ कांग्रेस लगातार चलाएगी। कैश खुराना ने कहा कि पैदल मार्च के माध्यम से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों से संवाद कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया और नफरत की जगह मोहब्बत की दुकान खोलने की अपील की। इस अवसर पर राजीव चौधरी,तुषार कपिल,अंकित चौधरी,नौमान प्रधान,सुमित त्यागी, शिवा खुराना,लक्की महाजन,शुभम जोशी,कपिल बर्मन,विपिन पेवल,निखिल सौदाई,नीशू सिंह,हरजीत मेहरा,लक्ष्य चौहान,समर्थ गर्ग,सचिन कश्यप,अनुराग मनवाल,सागर सैनी,सौरभ सिंह,सचिन सैनी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।













