हरिद्वार : खड़खड़ी स्थित श्री जगदीश आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी महामंडलेश्वर शांतानंद शास्त्री महाराज की सप्तम पवन पुण्यतिथि आश्रम में बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ आश्रम के महंत स्वामी योगेंद्रानंद शास्त्री महाराज के पावन सानिध्य में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने कहा संतों का जीवन समाज को समर्पित होता है। संत सदैव समाज के लिए कुछ ना कुछ परोपकारी कार्य कर जाते हैं, किंतु इस समाज की सदा से यह प्रथा रही है की अच्छे कार्य करने वाले अच्छे महापुरुषों को कभी समय रहते उनके कार्यों के प्रति उनकी प्रशंसा नहीं की जाती। महापुरुषों के चले जाने के बाद उन्हें इसी प्रकार सदैव उनके कार्यों के लिए सराहा जाता है, उन्हें याद किया जाता है, ऐसी ही परम विभूति महान संत थे ब्रह्मलीन स्वामी शांतानंद जी महाराज उन्होंने अपने जीवन काल में अनेको सामाजिक कार्य किये जो आज भी समाज के बीच निरंतर चल रहे हैं। उनसे लोग निरंतर लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर आचार्य श्री गरीबदास जी की अमृतवाणी अखंड पाठ भोग श्रद्धांजलि सभा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । श्रद्धांजलि सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक जी ने कहा स्वामी शांतानंद जी महाराज बड़े ही तपस्वी ज्ञान मूर्ति संत थे उनके आदर्श और कार्यों के माध्यम से उन्हें सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर सुरेंद्र मुनि महाराज, महामंडलेश्वर दुर्गादास महाराज, स्वामी योगेंद्रानंद महाराज, महंत कृष्ण देव महाराज, महान सुतीक्ष्ण मनी शांति प्रकाश महाराज, महंत हरिदास महाराज ,महंत कैलाशानंद महाराज, महंत तीरथ सिंह महाराज ,परम पूज्य स्वामी दयानंद महाराज, श्री श्याम लाल जी महाराज श्री सूर्य देव महाराज महंत दिनेश दास महाराज ,श्याम गिरी महाराज ,रमेशानंद महाराज ,धर्मदास महाराज ,रामदास महाराज ,सरवन दास वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण महाराज ,मनोजानंद ,प्रवीण कश्यप ,अनिरुद्ध भाटी सहित भारी संख्या में संत महंत तथा भक्तगण उपस्थित थे।
2023-09-28












