क्राइम न्यूज़: हरिद्वार की अपराधिक ख़बरें, यहां देखें

Listen to this article

हरकी पैड़ी पुलिस टीम ने तीन टप्पे बाज किये गिरफ्ता

हरिद्वार। नगर कोतवाली की हरकी पैड़ी चौकी पुलिस टीम में तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से ब्लेड आदि बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी अभिषेक पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी-ग्राम गौरू थाना चन्दौश जिला अलीगढ़ हाल निवासी कैलाश होटल शिवमूर्ति चौक हरिद्वार, रमेश पुत्र माता प्रसाद निवासी-झुग्गी झोपडी रोडीबेलवाला, गौरवचंद पुत्र प्रेम सिंह निवासी पोखरी थाना वलबाकोट जिला पिथौरागढ व कुन्दन पुत्र ओमप्रकाश निवासी जगजीतपुर थाना कनखल जिला हरिद्वार हरकी पैड़ी पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम में हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी एसआई अंकुर शर्मा, एएसआई राधाकृष्ण रतूड़ी, हेड कांस्टेबल संजयपाल, कांस्टेबल भूपेंद्र गिरी शा शामिल रहे।

शराब तस्करी व सट्टे की खाईबाड़ी करते चार दबोचे

हरिद्वार। मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी टिकू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम मोसरा थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर के कब्जे से देशी शराब के 49 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थान से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियांे ओम प्रकाश पुत्र किशन लाल निवासी मोहल्ला तेलियांन निकट माता का मंदिर ज्वालापुर, अख्तियार पुत्र अहमशा निवासी राम रहीम कॉलोनी ज्वालापुर व प्रदीप पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर के कब्जे से सट्टा सामग्री व 4900 रूपए की नकदी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

मांस की अवैध दुकानों पर कार्रवाई नही करने पर धरना प्रदर्शन करेगा भैरव सेना -पाहवा

हरिद्वार। देवभूमि भैरव सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। चरणजीत पाहवा ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पाहवा ने बताया कि धर्मनगरी हरिद्वार करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। देश दुनिया से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। लेकिन अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों से निकलने वाले अपशिष्ट से गंगा प्रदूषित हो रही है। पाहवा ने कहा कि वे पिछले कई वर्षो से अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों को नगर निगम सीमा से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन की और से कोई सकरात्मक कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि मांस के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर वे मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी पूर्व में ही दे चुके हैं। यदि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नही की तो वे बुधवार देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में विक्की चौहान,बक्शी चौहान, मुकेश गुप्ता,सत्येंद्र यादव,मोहित सैनी,अनिल सैनी,सौरभ चौहान,संजय मेहरा,श्यामसुंदर शर्मा, विधु चौहान,विकी प्रजापति,सागर चौहान,लव चौहान,दिवाकर वर्मा, संचित ग्रोवर, अनुज कौशिक, विनय प्रजापति आदि भी शामिल रहे।

बाइक चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस टीम ने बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपियों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। सुभाषगढ़ निवासी संजय भार्गव ने पुलिस को तहरीर देकर घर के सामने से बाइक चोरी कर लिए जाने की जानकारी देते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने तीन आरोपियों आवेश पुत्र मेहराज, शाहिद पुत्र जहांगीर निवासी बाबर कॉलोनी ईदगाह रोड ज्वालापुर व शहनवाज पुत्र यासीन निवासी छोटी एकड़ थाना पथरी को चोरी की गयी बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल राजीव व ब्रहमदत्त जोशी शामिल रहे।