क्राइम न्यूज़: चोरी करने की योजना बना रहे तीन दबोचे

Listen to this article


हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने हरकी पैड़ी पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों का सामान चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए सोनू पुत्र भीम निवासी राजीव नगर डोईवाला देहरादून, अभिषेक उर्फ टीनू पुत्र महेंद्र कश्यप निवासी भीमगोड़ा खड़खड़ी व धर्मेन्द्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी जगजीतपुर पीठ बाजार के कब्जे से पुलिस ने ब्लेड भी बरामद किए हैं। पुलिस टीम में एएसआई राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल मानसिंह व भूपेंद्र गिरी शामिल रहे।