कालाबाजारी: एसडीएम ने राईस मिल में मारा छापा,छापेमारी में बरामद हुआ सरकारी चावल

Listen to this article


मिल को किया सील, मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। एसडीएम के राईस मिल में छापे के दौरान बड़ी मात्रा में सरकारी अनाज बरामद हुआ। जिसके बाद एसडीएम ने मिल को सील करते हुए मिल स्वामी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करनें निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह एसडीएम अजयवीर सिंह ने बहादराबाद स्थित प्रेम राईस मिल में सरकारी राशन की कालाबाजारी होने की सूचना पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मिल में बड़ी मात्रा में सरकारी चावल देख उनके भी होश उड़ गए। छापेमारी की सूचना से मिल संचालकों में हडकंप मच गया। एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि काफी समय से मिल में सरकारी राशन की कालाबाजारी के खेल की सूचना मिल रही थी। आज उन्होंने प्रेम राइस मिल पर छापा मारा, जहां से बड़ी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ। एसडीएम ने कार्यवाही करते हुए मिल को सील कर दिया तथा मिल स्वामी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। जिससे इस बात का पता लगाया जा सके की मिल में सरकारी राशन आखिर कहां से आया और इस खेल में कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहाकि इस खेल में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उप निरीक्षक देवेश ममगाई, आशीष ममगाई, मंडी निरीक्षक देवेन्द्र त्यागी तथा मंडी सहायक अजय मौजूद थे।