क्राइम न्यूज़: पुलिस ने 6.15 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा

Listen to this article


हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर स्मैक बरामद की है। ग्राम घिस्सुपुरा ईदगाह के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी घिस्सुपुरा निवासी राशिद पुत्र शहीद शेख के कब्जे से 6.15ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई अशोक रावत,कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान,अनिल पंवार व मुकेश चौहान शामिल रहे।