पुलिस ने गुड़ चर्खी पर चलाया सत्यापन अभियान डेढ़ लाख वसूले
रिद्वार। एसएसपी के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान के दौरान गुड चर्खियों में बिना सत्यापन रह रहे बाहरी प्रदेशों से आये मजदूरो का किया गया सत्यापन किया। इस दौरान बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 15गुड चर्खी स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर डेढ़ लाख रूपये वसूला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रविवार को जनपद में पुलिस टीम द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना झबरेड़ा पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन क्षेत्र में निवासरत् बाहरी प्रदेशों से आये कर्मचारी,मजदूर, फड़ ठेली गुड चर्खी वालो के सत्यापन हेतु अलग अलग टीमें बनाकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गुड चर्खियों में बिना सत्यापन मिले करीब 40 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यपान किया गया व 15 गुड चर्खी स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 10000-10000 रूपये (1.5 लाख) के कोर्ट चालान कर रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है। सत्यापन की कार्रवाई लगातार जारी है।
कंपनी में काम करने वाले तीन कर्मचारियों ने ही चुराया था तांबा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र की एक कंपनी में 150 किलो तांबे की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के निशान देही पर चोरी किया गया तांबा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार सिडकुल क्षेत्र के सैक्टर 12स्थित प्लॉट नंबर 1ए में स्थित कंपनी विजय इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के सहायक प्रबंधक फाल्गुनी भट्टाचार्य ने पुलिस को सूचना दी कि 29 सितंबर को कम्पनी में स्क्रैप उठाने के लिए कंपनी के एक कर्मचारी बुलाया गया था, साथ में उनकी कंपनी के कर्मचारियों ने भी एस्केप उठाने में मदद की थी। आरोप है कि तीनों कर्मचारियों ने स्टोर रूम से करीब 150 किलो तांबा उठाकर स्क्रैप के साथ कंपनी से बाहर भेज दिया था। विगत 6 अक्टूबर को स्टोर की रोजमर्रा की चेकिंग के दौरान तांबा गायब होने की बात सामने आई। कम्पनी प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो तीनों ने तांबे को बाहर निकालने की बात कबूल कर ली। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी के अनुसार आरोपी कर्मचारी नीरज निवासी बांग्ला बहादराबाद कुमारपाल निवासी जमालपुर कला तथा सोमनाथ निवासी वर्मा पट्टी वन वीर जिला कुशीनगर अप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया तांबा भी बरामद कर लिया है।
रानीपुर पुलिस ने चोरी के मोबाइल शाहिद दो को किया गिरफ्रतार
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चोरी की मोबाइल के साथ दो आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस के उसके पास से चोरी की मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि सलेमपुर में वादी रविन्द्र पुत्र इलम सिंह नि0 सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार की बैठक के अन्दर से चोरो द्वारा उनका व उनके दोस्त मलक सिंह पुत्र करतार सिंह नि0 सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार के मोबाइल फोन चोरी कर लिये है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी अर्जुन पुत्र राजेन्द्र नि0 सलेमपुर रानीपुर उम्र 27 वर्ष तथा अमित पुत्र हरनाम नि0 सलेमपुर रानीपुर उम्र 21 वर्ष को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी किये गये मोबाईल फोन सैमसंग व रियल मी बरामद किये गये। आरोपियों के विरूद्ध रविन्द्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्रतार करने वाली पुलिस टीम में दरोगा नितिन चौहान, सुबोध घिल्डियाल, सिपाही अजय सिंह तथा गम्भीर तोमर शामिल रहे।
बहादराबाद पुलिस ने कच्ची शराब सहित किया एक को गिरफ्तार

हरिद्वार। कच्ची शराब की तस्करी करने के मामले में थाना बहादराबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी राजू पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम अलीपुर के कब्जे से पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल नरविन्दर सिंह व अवनेश राणा शामिल रहे।













