खास खबर: प्रशासन द्वारा कब्जा में ली जा रही जमीन पर भेल ने दावा ठोका

Listen to this article


जिस भूमि पर कब्जा किया जा रहा है वह राजस्व रिकॉर्ड में भेल के नाम दर्ज है जिसका मलकाना हक भारत सरकार का है

हरिद्वार। टिहरी बांध के विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास हेतु सरकार द्वारा हरिद्वार में भूमि आवंटित की गई थी। बीएचईएल हरिद्वार द्वारा सिंचाई विभाग को 92एकड जमीन प्रदान की गई थी। सिंचाई विभाग द्वारा अवस्थापना (पुनर्वास) खण्ड ऋषिकेश को कुल 86एकड़ जमीन प्रदान की गई। जबकि अवस्थापना (पुनर्वास) द्वारा 116एकड़ जमीन का आवंटन पुनर्वास हेतु किया जा चुका है। मंगलवार को 10 अक्टूबर को प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बीएचईएल हरिद्वार की जमीन पर कब्जा करने और आवंटन करने का जबरन प्रयास किया जा रहा है। जिस जमीन को आज कब्जा किया जा रहा है,वह भूमि भू-राजस्व अभिलेखों में बीएचईएल के नाम से दर्ज है और इस जमीन का मालिकाना हक भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार का है।