क्राइम न्यूज़: हरिद्वार जनपद की अपराधिक ख़बरें, यहां देखें

Listen to this article

चोरी की बाईक समेत आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना बहादराबाद पुलिस ने बाईक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गयी बाईक बरामद की है। 4नवम्बर को शिवालिक नगर निवासी मोहन सिंह राजपूत ने बाईक चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने महाड़ी अंडर पास के नीचे से इब्राहिमपुर निवासी समीर पुत्र मजहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई जयवीर सिंह रावत, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल अवनेश राणा शाम

15 लीटर कच्ची शराब समेत दो आरोपी गिरफ्ता

हरिद्वार। त्यौहारी सीजन में कच्ची शराब के धंधे पर नकेल कसने के प्रयासों में जुटी थाना पथरी पुलिस ने छापामारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सहदेवपुर नाले के पास कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर दबिश देकर दलसिंह पुत्र सिमरा व सलेखचंद पुत्र कीमती लाल निवासी ग्राम सहदेवपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 15 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण, भट्टी आदि भी बरामद की है। जबकि शराब बनाने के लिए तैयार किए गए करीब 1500 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस टीम में एसआई रोहित कुमार व हेड कांस्टेबल सन्नी सिंह व कांस्टेबल राकेश नेगी शामिल रहे।

53.40 ग्राम स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बाईक से स्मैक लेकर आ रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान नहर पटरी मार्ग रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी रिफाकत अली पुत्र हनीफ निवासी ग्राम बुढाहेडी थाना पथरी के कब्जे से 53.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। स्मैक तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, एसआई प्रदीप कुमार, कांस्टेबल ताजवर चौहान, रोहित कुमार, दिनेश कुमार शामिल रहे।