लापता बच्चे का शव मिला, घर से गया था बगल की दुकान से मोमबत्ती लेने
हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार : चमगादड़ टापू पार्किग के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे राजेश कुमार का 6 वर्षीय बेटा अजित रात्री 8:30 बजे के लगभग मोमबत्ती लेने गया था। काफी देर तक न लौटाने पर मां-बाप उसे खोजने निकले, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। रात गुजर गई। संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे के गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
अगले दिन एक बाबा ने बताया कि झोपड़ी में बच्चे का शव पड़ा हैं, जिसकी पहचान लापता अजीत के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी रोडी बेलवाला इंचार्ज मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ आरंभ कर दी । पुलिस का कहना है कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा ।












