बड़ी खबर: हरिद्वार जनपद की ताजा ख़बरें, यहाँ देखें

Listen to this article

बीएचईएल ने गवर्नेंस नाउ पीएसयू आईटी पुरस्कार 2023 जीते
हरिद्वार। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में समर्पित नवाचार और उत्कृष्टता के लिए, बीएचईएल को वर्ष2023 के लिए तीन गवर्नेंस नाउ पीएसयू आईटी पुरस्कारों का विजेता चुना गया है। गवर्नेंस नाउ पीएसयू आईटी पुरस्कार आईटी में सार्वजानिक उपक्रमों के प्रयासों और उत्कृष्टता का सम्मान करने के लिए दिए जाते हैं। कंपनी को एक स्वतंत्र जूरी द्वारा सर्वसम्मति से साइबर सुरक्षा और डेटा संरक्षण,आईटी नवाचार और सॉफ्टवेयर विकास एवं उत्कृष्टता की श्रेणियों में पुरस्कार के लिए चुना गया। उपरोक्त पुरस्कार जे.पी.श्रीवास्तव, निदेशक (ई,आरएंडडी) और निदेशक (वित्त) अतिरिक्त प्रभार ने कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ.विक्रम सिंह से

शहर के ड्रेनेज मास्टर प्लान के सम्बन्ध में डीएम ने ली बैठक

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सी0सी0आर0) में हरिद्वार शहर के ड्रेनेज मास्टर प्लान के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुईं।जिलाधिकारी को बैठक में हरिद्वार शहर के ड्रेनेज मास्टर प्लान के सम्बन्ध में मैसर्स वेंकटेश्वर इण्टरप्राइजेज एण्ड फीडबैक इंफ्रा प्रा0लि0 पूणे ने शहीद भगत सिंह चौक-ज्वालापुर वॉटर लॉगिंग एरिया,भूपतवाला क्षेत्र तथा लक्सर आदि जल भराव वाले क्षेत्रों के ड्रैनेज मास्टर प्लान में कितनी लागत आयेगी,कुल कितने किलोमीटर का ड्रेनेज प्लान होगा, उसकी क्षमता कितनी होगी तथा किस तरह से ड्रैनेज प्लान को अमलीजामा पहनाया जायेगा आदि के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी दी। श्री गर्ब्याल ने मैसर्स वेंकटेश्वर इण्टरप्राइजेज एण्ड फीडबैक इंफ्रा प्रा0लि0 पूणे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बैठक में ड्रेनेज सिस्टम पर हुये विचार- विमर्श के अनुसार अपना विस्तृत प्रस्ताव सभी पहलुओं का ध्यान रखते हुये प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)दीपेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम अजय बीर सिंह,उप निदेेशक राजाजी टाइगर रिजर्व,अधिशासी अभियन्ता सिंचाई श्रीमती मंजू,अधिशासी अभियन्ता, अधिशासी अभियन्त लोक निर्माण सुरेश सिंह तोमर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई अनुरक्षण शाखा गंगा श्रीमती मीनाक्षी मित्तल,आपदा प्रबन्धन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

पॉड टैक्सी परियोजना को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों संग डीएम ने की बैठक

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सी0सी0आर0) में हरिद्वार शहर में पी0आर0टी0(पॉड टैक्सी) परियोजना के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन लि0 देहरादून के अधिकारियों ने हरिद्वार शहर में पी0आर0टी0(पॉड टैक्सी) परियोजना-सीतापुर,ज्वालापुर,आर्यनगर, रामनगर, तहसील चौक,सिटी हॉस्पिटल, ऋषिकुल,रेलवे स्टेशन,वाल्मीकि चौक,मनसा देवी गेटवे, हरकी पैड़ी भीमगौड़ा,खड़खड़ी, मोतीचूर,शान्तिकुंज,भारत माता मन्दिर आदि पी0आर0टी0(पॉड टैक्सी) रूट के सम्बन्ध में विस्तार से-कहां पर सरकारी भूमि है,कहां पर प्राइवेट भूमि है,,विभिन्न स्थानों पर रोड की चौड़ाई क्या है आदि के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी को बैठक में महामंत्री श्रीगंगा सभा तन्मय वशिष्ठ, अध्यक्ष शहर व्यापार मण्डल राजीव पाराशर, अध्यक्ष,महामंत्री व्यापार मण्डल कनखल, ज्वालापुर,मध्य हरिद्वार, अध्यक्ष महामंत्री प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल,अध्यक्ष,महामंत्री व्यापार मण्डल सप्तऋषि से लेकर ज्वालापुर,अध्यक्ष,महामंत्री होटल एसोसिएशन,अध्यक्ष,महामंत्री धर्मशाला एसोसिएशन आदि ने पी0आर0टी0(पॉड टैक्सी) परियोजना के रूट के सम्बन्ध में अपना-अपना पक्ष रखा तथा जिलाधिकारी को इस सम्बन्ध में अपने-अपने सुझाव आदि प्रस्तुत किये। श्री गर्ब्याल ने कहा कि बैठक में जितने भी सुझाव आये हैं,उसके आधार पर रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत की जायेगी। श्रीगंगा सभा तथा व्यापारियों के पदाधिकारियों द्वारा ज्वाइण्ट कमेटी गठित करने के सम्बन्ध में दिये गये सुझाव के सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने कहा कि इस बिन्दु को भी शासन को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में शामिल किया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0एल0 शाह,एसपी क्राइम ट्रैफिक ए0गणपति,सिटी मजिस्ट्रूट रविन्द्र जुआंठा,एसडीएम अजय बीर सिंह,सीओ ट्रैफिक राकेश रावत,प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन लि0 ब्रिजेश कुमार मिश्रा, पीआरओ गोपाल शर्मा,संजीव नैय्यर जिला महामंत्री व्यापार मण्डल,राजेश पुरी अध्यक्ष व्यापार मण्डल,रवि पराशर,विजय शर्मा, राजेश पुरी,सन्दीप शर्मा,राम अरोड़ा योगेश भारद्वाज अध्यक्ष शहर व्यापार मंडल, हरमीत कुमार सिंह अध्यक्ष व्यापार मंडल,लव कुमार उपाध्यक्ष शहर व्यापार मंडल,देवेंद्र शास्त्री दक्षेश्वर व्यापार मंडल, हिमांशु राजपूत महामंत्री शहर व्यापार मंडल, अभिषेक अग्रवाल अध्यक्ष कनखल, रजनीश शर्मा कनखल शहर व्यापार मंडल,मनोज कला मंदिर व्यापार मंडल,संजय गोयल कनखल व्यापार मंडल,गुरुदत्त शर्मा सर्राफा बाजार कनखल,रितेश मनवाल हर की पैड़ी, अवधेश कौशिक गंगासभा,मनोज झा गंगासभा आशीष बंसल व्यवसाय मंडल, तनुज माहेश्वरी उपाध्यक्ष शहर व्यापार मंडल,सनी सक्सेना अपर शहर व्यापार मंडल,गणेश, भीमगौड़ा,ऋषभ गोयल गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल,माधव बेदी महामंत्री मोती बाजार,प्रदीप शहर संयोजक व्यापार मंडल ,सुरेश गुलाटी जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल,विजय शर्मा,प्रदेश महामंत्री, सुनील सेठी, अध्यक्ष महानगर व्यापार मंडल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।