क्राइम न्यूज:  हरिद्वार जनपद की अपराधिक ख़बरें, यहां देखें

Listen to this article

वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार कर छोटा हाथी व बाइक बरामद की

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से एक छोटा हाथी और एक बाईक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं और पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुका है। तस्लीम पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला कस्सावान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रेलवे रोड़ स्थित भाईचारा होटल से लोडिंग वाहन छोटा हाथी चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने सीसीसीटी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर रानीपुर झाल नहर पटरी से फरमान पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा चोरी किए गए छोटे हाथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। छोटे हाथी की तलाशी लेने पर उसमें से एक बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक हरिलोक तिराहे के पास देशी शराब के ठेके से चोरी की गयी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई नरेश गंगवार, एसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल अनूप नेगी, पंकज देवली, कांस्टेबल दिनेश कुमार व अमित गौड़ शामिल रहे।

पुल निर्माण की प्लेटे चोरी करने के मामले में नाबालिक को पुलिस ने लिया संरक्षण में

हरिद्वार। हाईवे पर पुल निर्माण में लगने वाली लोहे प्लेटें चोरी कर लिए जाने के मामले में थाना बुग्गावाला ने एक नाबालिक आरोपी को संरक्षण में लेकर उसके कब्जे से छ प्लेटें बरामद की हैं। बरामद की गयी प्लेटों का वजन 384 किलो है। बिहारीगढ़ निवासी ब्रिज कांट्रेक्टर ने चोरी का मुकद्मा दर्ज कराया था। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी की फुटेज व सुरागरसी करते हुए नाबालिक किशोर को संरक्षण में लेकर उसके कब्जे से चोरी की गयी प्लेटें बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी नाबालिक ने पुलिस को बताया कि चोरी में उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज शर्मा, एसआई संजीत कंडारी व कांस्टेबल रमेश राणा शामिल थे

स्मैक समेत गिरफ्तार किया

हरिद्वार। नशा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर स्मैक बरामद की है। राठौर प्लाजा के पास पाल मार्केट जानी वाली गली से गिरफ्तार किए गए आरोपी सचिन मालयान पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद के कब्जे से 6.95ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई संदीप चौहान, अपर उप निरीक्षक सुभाष रावत,हेडकांस्टेबल सुनील सैनी,कांस्टेबल अनिल कण्डारी शामिल रहे।

40 लीटर कच्ची शराब सहित एक दबोचा

हरिद्वार। कच्ची शराब की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सहदेवपुर पुलिया के पास से बाइक पर कच्ची शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपी मनजीत पुत्र बलकार सिंह निवासी ग्राम दिनारपुर के कब्जे से 40लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक अन्य व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करने के साथ शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया। मौके से फरार हुए व्यक्ति की तलाश की जा रही है।