महंगाई, बेरोजगारी,राज्य की समस्याओं कें समाधान पर भी ध्यान दे- यशपाल आर्य
हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से मुलाकात की। इस दौरान यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दिल्ली के चक्कर लगा रहे है। तब भी राज्य की समस्याओं का समाधान नही हो पा रहा है। यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य करोडों़ के कर्ज मे डूब रहा है। किसानों को गन्ना उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, बेरोजगारों को रोजगार को नहीं मिल रहा है। दलित और शोषित वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। प्रधानमंत्री से मिलकर भी मुख्यमंत्री ने इन सब समस्याओं का समाधान तक नहीं निकाला तो फिर प्रधानमंत्री से मिलने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होने बताया कि 28जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। वो देहरादून में पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर मार्गदर्शन भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और मल्लिका अर्जुन खड़गे ने बैठक में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को भी बुलाया है। उन्होंने कहा कि अधूरे मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो सकती लेकिन 22जनवरी के बाद वो अयोध्या जरूर जाएंगे। भगवान राम सबके आराध्य हैं और वो रोजाना भगवान राम की पूजा करते हैं। जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि भगवान श्रीराम राम जन-जन के आराध्य और आदर्श हैं। सभी को भगवान राम के चरित्र का अनुसरण करते हुए आदर्श समाज की स्थापना में सहयोग करना चाहिए। उन्होनें कहा कि धार्मिक आयोजनों मे राजनीति नही होनी चाहिए, भगवान राम सबकें है। इस दौरान मकबूल कुरेशी,रकीत वालिया,विनोद कश्यप,जतिन हांडा,सोनू लाला, इरशाद अली,गीताराम जायसवाल,विनोद कश्यप,हरिद्वारी लाल,हाजी असद,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।












