बिग न्यूज: सतपाल ब्रह्मचारी गंगा पूजन कर हरिद्वार से  सोनीपत रवाना, सोनीपत (हरियाणा) से बने कांग्रेस उम्मीदवार

Listen to this article


हरिद्वार: देर रात कांग्रेस हाई कमान द्वारा जारी सूची में हरिद्वार कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है, जैसे ही कार्यकर्ताओं को यह जानकारी मिली तो उनके आवास पर कार्यकर्ताओं का ताता लग गया। कुछ लोग आतिशबाजी करने लगे तो कुछ सतपाल ब्रह्मचारी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

आज प्रातः सतपाल ब्रह्मचारी ने अपने समर्थकों सहित हर की पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया और मां गंगा का आशीर्वाद लेकर  अपने निर्वाचन क्षेत्र सोनीपत हरियाणा के लिए रवाना हो गए।