वाहन चोरी के मामले में चोरी की 4 दोपहिया वाहन के साथ दो आरोपी गिरफ्त में
हरिद्वार: वाहन चोरी के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बीती 3 मई को राजेश कुमार वर्मा निवासी तिवारी कालोनी रानीपुर ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। 6 मई को लाटोवाली कनखल निवासी महिला ने उसकी स्कूटी चोरी कर लिए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने कृष्णा पुत्र संतोष निवासी जोगिया मंडी निकट हरकी पैडी व आनन्द पुत्र सतीश निवासी ग्राम सोहना जिला गोण्डा यूपी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आनंदवन समाधि के पास छिपा कर रखी गयी एक मोटरसाईकिल व 3स्कूटी समेत 4दोपहिया वाहन बरामद कर लिए। पुलिस टीम में एएसआई संदीप वर्मा, कांस्टेबल कुलदीप व सतेंद्र भण्डारी शामिल रहे।
चोरी के पांच दोपहिया वाहन समेत दो गिरफ्तार
हरिद्वार। बाइक चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिक भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 5 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ज्वालापुर के मौहल्ला कड़च्छ निवासी करीमुद्दीन ने उसकी बाइक चोरी कर लिए जाने संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 2बेरियर से कपिल शर्मा पुत्र उमेश शर्मा निवासी सिलिरपुल कल दादरी थाना जारचा जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश व नाबालिक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए 4अन्य दोपहिया बरामद किए गए। बरामद वाहन हरिद्वार व गौतमबुद्ध नगर से चोरी किए गए थे। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार, रेल चौकी प्रभारी एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी,कांस्टेबल कर्म सिंह,राजेश बिष्ट,आलोक नेगी व नवीन छेत्री शामिल रहे।












