दुखद: वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूनम भगत के बेटे का निधन

Listen to this article

हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूनम भगत के बड़े बेटे शिवम भगत का हृदय गति रूकने से निधन हो गया। शुक्रवार की दोपहर पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सालय में ले गए। तबियत में सुधार नहीं होने पर उसे देवभूमि अस्पताल और उसके बाद भूमानंद हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान हृदय गति रूकने से उसका निधन हो गया। शनिवार को कनखल शमशान घाट पर शिवम भगत का अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई वासु भगत ने शिवम को मुखाग्नि प्रदान की। कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल,सांसद प्रत्याशी वीरेंद्र रावत,पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,रविश भटिजा,जतिन हांडा,सतेंद्र वशिष्ठ,शुभम अग्रवाल,राजवीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा,राजन कौशिक,यशवंत सैनी,डा.राजेंद्र पाराशर,महावीर वशिष्ठ,रवि बाबू शर्मा, देवदत्त शास्त्री,सी.पी.सिंह,मनोज महंत,राजन कौशिक,ओपी चौहान,अनिल खुराना, कैलाश प्रधान आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि,ठाकुर सुशील चौहान, पंडित पदम प्रकाश शर्मा,रवि कश्यप आदि अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीयों ने शिवम भगत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।