दशहरा केवल पर्व नहीं है,बल्कि हमारे जीवन में विजय और शक्ति का प्रतीक- स्वामी शरदपुरी

Listen to this article

स्कूली बच्चों ने धूमघाम के साथ मनाया दशहरा पर्व

हरिद्वार: जगजीतपुर स्थित शिवडेल स्कूल एवं स्ववेद प्ले ग्रुप में नवरात्रि और दशहरे पर्व का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवडेल स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वामी शरदपुरी ने कहा कि नवरात्रि एंव दशहरा केवल पर्व नहीं है,बल्कि हमारे जीवन में विजय और शक्ति का प्रतीक हैं। हमें पर्वो से प्रेरणा लेकर अपने भीतर की नकारात्मकताओं पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। उन्होने स्कूल बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि शिवडेल स्कूल एवं स्ववेद प्ले ग्रुप ने नवरात्रि और दशहरा पर्व को धूमधाम और सौहार्द के साथ मनाकर न केवल शिक्षा के महत्व को उजागर किया, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी संजोने का काम किया है। इस दौरान बच्चों ने दुर्गा देवी,भगवान श्रीराम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघन,वीर हनुमान और रावण की वेशभूषा में शानदार नृत्य, नाटक और गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की अद्भुत प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया,जिससे पूरे वातावरण में उल्लास उमंग फैल गयर। स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल ने कहा कि इस प्रकार के भव्य आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक संवेदनशीलता और आत्म विश्वास का विकास होता है जो उन्हें भविष्य में सफल बनाने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के समन्वयक विपिन मलिक,विनीत मिश्रा व अन्य शिक्षक गणों ने अपना सहयोग दिया।