हरिद्वार: लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के आव्हान पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने आज पेंटागन माल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का विशेष प्रदर्शन देखा। इस मौके पर उन्होंने फिल्म निर्माता को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फिल्म के माध्यम से लगभग 22 साल पहले हुई एक सच्ची घटना को देश के सामने लाया गया है।

कौशिक ने कहा कि ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए और सभी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से युवा पीढ़ी को देश की संस्कृति और इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

फिल्म देखने वालों में विकास तिवारी, राजकुमार अरोड़ा, ललित नैय्यर, बलराम कपूर, तरुण नैय्यर, हीरा सिंह बिष्ट, अनिरुद्ध भाटी, अनिल मिश्रा, सुमित चौधरी, अनिल वशिष्ठ, दीपक टंडन, आरती नैय्यर, पारूल चौहान और डॉ. विशाल गर्ग भी शामिल थे। सभी ने फिल्म को बेहद सराहा और कहा कि यह फिल्म देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत है।














