खास खबर: वरिष्ठ आईएएस श्री आनन्द बर्द्धन होगें प्रदेश के नये मुख्य सचिव, 1 अप्रैल से इस पद पर होगी तैनाती

Listen to this article

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बचाई

देहरादून उत्तराखण्ड शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री आनन्द बर्द्धन को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी।

* श्री आनन्द बर्द्धन, जो 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वर्तमान में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
* उन्हें 1 अप्रैल, 2025 से मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के पद पर तैनात किया गया है।
* शासन द्वारा जारी आदेश में उन्हें नए पद का प्रभार ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।
* यह निर्णय उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लिया गया है।