अपने से दूर हुए भाइयो को स्वीकार करें हिन्दू समाज- डॉ.शैलेन्द्र

Listen to this article

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ.शैलेन्द्र ने हिन्दू समाज से अपील की है कि वे उन लोगों को स्वीकार करें जिनके पूर्वजों ने दूसरी पीढ़ियों में धर्म बदल लिया था। उन्होंने कहा कि कई गैर-हिंदू अब मान रहे हैं कि उनके पूर्वज राम और कृष्ण थे और वे बड़ी संख्या में अपने धर्म और गोत्र में लौट रहे हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू सनातन संस्कृति सबसे प्राचीन है और दुनिया में काल गणना विक्रम संवत से है।

सभा के उपरांत डॉ.हरिराम इंटर कालेज से प्रारम्भ पथ संचलन बंगाली मोड़,पहाड़ी बाजार,चौक बाजार होते हुए सर्राफा बाजार,थाना तिराहे से बाल्मीकि बस्ती,सन्त रविदास बस्ती,बंगाली हॉस्पिटल होते हुए पुनःइंटर कालेज पर सम्पन्न हुआ।इस मौके पर विभाग प्रचारक चिरंजीवी जी,जिला प्रचारक जगदीप,विभाग प्रचार प्रमुख अनिल गुप्ता,नगर कार्यवाह डॉ.अनुराग वत्स,सह नगर कार्यवाह बलदेव रावत व अभिषेक जमदग्नि,नगर प्रचारक त्रिवेंद्र, बौद्धिक प्रमुख भूपेंद्र,शारीरिक प्रमुख उमेश,प्रचार प्रमुख अमित शर्मा,सेवा प्रमुख संजय शर्मा,व्यवस्था प्रमुख देशराज शर्मा,सह व्यवस्था प्रमुख दीपक,सम्पर्क प्रमुख अमित,जिला सहसेवा प्रमुख गुरमीत सिंह,आराध्य तिवारी ,मनोज पाल,सुशील सैनी,अमित,अंकित सैनी आदि प्रमुख रूप से व्यवस्था में लगे रहे। पथ सञ्चालन में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,विधायक मदन कौशिक,विधायक आदेश चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,पूर्व अध्यक्ष संदीप गोयल सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।