व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों का यूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Listen to this article

हरिद्वार: महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों ने सर्वानंद घाट पर यूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने घाटों को जलविहीन करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
सुनील सेठी ने कहा कि विभाग की लापरवाही से गंगा में स्नान लायक पानी भी नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने गंगा में गंदगी और प्रदूषण फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की।
तीर्थ पुरोहित राजू जोशी और पंडित मोहनलाल गौड़ ने उत्तरी हरिद्वार के घाटों पर जल की कमी पर चिंता जताई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कश्यप और पंडित महेशचन्द ने पिछले 6 महीनों से घाटों पर पानी न आने के लिए यूपी सिंचाई विभाग को जिम्मेदार ठहराया और स्पष्टीकरण मांगा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गंगा की अविरल धारा को सुचारू नहीं किया गया तो वे सिंचाई विभाग के दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रदर्शन में रवि बांगा, राकेश सिंह और अन्य व्यापारी व तीर्थ पुरोहित शामिल थे।