निखिल वर्मा बने भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव

Listen to this article

हरिद्वार। भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष निखिल वर्मा को भारत विकास परिषद (विकास रत्न) में प्रांतीय संगठन सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इस घोषणा से पंचपुरी शाखा में खुशी की लहर है। जिला संयोजक कुशल पाल सिंह चौहान ने इसे शाखा के लिए गर्व का क्षण बताया। जिला सह-समन्वयक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्मा का नया दायित्व सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में शाखा के कार्यों को और गति देगा। निखिल वर्मा ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वे जल्द ही अपने नए घर पर निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र खोलेंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश गुप्ता सहित कई पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।