पहलगाम नरसंहार के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग

Listen to this article

हरिद्वार: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला महामंत्री संजय त्रिवाल के संयोजन में हुए इस प्रदर्शन में व्यापारियों ने सरकार से आतंकवाद के जनक पाकिस्तान का खात्मा करने और आजाद कश्मीर को तुरंत कब्जे में लेने की मांग की।
संजय त्रिवाल ने कहा कि मोदी और शाह की जोड़ी आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ है, लेकिन विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति के कारण बाधा डालते हैं। संरक्षक तेजप्रकाश साहू ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और निर्दोषों का खून बहाने वालों को बिना मुकदमा चलाए कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
प्रदर्शन में अजय रावल, अमन कुमार, सुरेश शाह समेत कई व्यापारी शामिल हुए।