गंगा माता चैरिटेबल ऑई हॉस्पिटल का 33वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

Listen to this article

हरिद्वार: गंगा माता चैरिटेबल ट्रस्ट और गंगा माता चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, भूपत वाला, सप्त सरोवर, हरिद्वार ने अपना 33वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि यह अस्पताल पिछले 33 वर्षों से लगातार जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहा है।
मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने चिकित्सकों को मानवता की सेवा में समर्पित बताया। उन्होंने गंगा माता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धर्मार्थ चिकित्सालय चलाकर वैश्य समाज के लोगों द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी सुधीर कुमार गुप्ता, महंत देवानंद सरस्वती महाराज, महंत मोहन सिंह महाराज, महंत विष्णु दास महाराज, महंत प्रेमदास महाराज, महंत ज्ञानानंद शास्त्री महाराज, महंत सहजानंद भारती महाराज, गंगा माता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, मंत्री एम के गोयल, डॉ. जगमोहन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।